विद्यालय में प्रवेश के नियम

1. विद्यालय में प्रवेश हेतु नियम विवरणी 100/- रूपये में प्राप्त होगी ।
2. प्रत्येक प्रवेशार्थी प्रवेश आवेदन पूरित कर वांछित प्रपत्रों अंकपत्र व टी. सी. मूल रूप में संलग्न कर ही प्रवेश ले सकेंगे।
3. प्रवेश के साथ ही छात्र / छात्रा प्रवेश पत्र कक्षाध्यापक से प्राप्त कर नियमित साथ लायेंगे ।
4. विद्यालय में ड्रेस पहनकर आना अनिवार्य है, ड्रेस पहनकर न आना अनुशासनहीनता माना जायेगा ।
5. विद्यालय का निर्धारित प्रवेश शुल्क / शिक्षण शुल्क निर्धारित तिथि हर महीने की 15 तारीख तक जमा करना अनिवार्य है, समय पर जमा न होने की स्थिति में नाम पृथक हो सकता है। पुनः प्रवेश जो शुल्क निर्धारित होगा जमा करने पर ही पुनः प्रवेश हो सकेगा ।
6. प्रत्येक छात्र / छात्रा को विद्यालय प्रार्थना में सम्मिलित होना अनिवार्य है ।
7. विद्यालय का अनुशासन भंग करने वाले छात्र/छात्राओं को विद्यालय से निष्कासित करने का अधिकार अनुशासन समिति की संस्तुति पर प्रधानाचार्य को होगा,निष्कासन की सूचना छात्र / छात्रा के अभिभावक को दे दी जायेगी ।

विद्यालय ड्रेस (गणवेश )

(ग्रीष्म काल )

बालक – सफेद शर्ट, खाकी पैन्ट, सफेद जूते
बालिका – सिलेटी कुर्ता, सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा, सफेद जूते


(शीत काल)

बालक – मैरून कलर गर्म जर्सी, सफेद जूते
बालिका – मैरून कलर गर्म जर्सी, सफेद जूते


विद्यालय समय-सारणी

01 अप्रैल से 20 मई तक - प्रातः 7 से 12 बजे दिन तक
01 जुलाई से 31 अगस्त तक - प्रातः 7 से 12 बजे दिन तक
01 सितम्बर से 31 मार्च तक - प्रातः 10 से 4 बजे सायं तक
ग्रीष्मावकाश - 21 मई से 30 जून तक