संस्थापक एवं प्रेरणा श्रोत


स्व0 अवधेश सिंह चन्देल एवं स्व० शकुन्तला देवी चन्देल

श्री अवधेश सिंह इण्टर कालेज” का संक्षिप्त इतिहास

जनपद कानपुर देहात में शिक्षा के क्षेत्र में अति पिछड़े व असेवित इस क्षेत्र में महान शिक्षा मनीषी स्व० श्री अवधेश सिंह चन्देल ने सन् 1972-73 में
श्री अवधेश सिंह मा०वि० असबी की आधारशिला रखी । शिक्षा के क्षेत्र में उनकी गहरी रूचि का परिणाम आज आपके सामने इण्टर कालेज व
महाविद्यालय के रूप में है । जिस शिक्षा उपवन को उन्होने रोपित किया था आज यह पुष्पित व पल्लवित है । उनके सतत् परिश्रम के परिणाम स्वरूप विद्यालय ने 25 मई 1985 में जूoहाo की स्थायी मान्यता प्राप्त की व 13 अगस्त 1988 को हाईस्कूल की मान्यता प्राप्त हुई । 8 फरवरी 2000 में इण्टर (कला वर्ग) की मान्यता प्राप्त हुई तथा इण्टर (विज्ञान वर्ग) की मान्यता 22 जुलाई 2013 को प्राप्त हुई । इस तरह शिक्षा के क्षेत्र में मृत्योपरान्त भी उन्होनें अमरत्व प्राप्त कर लिया और इतिहास पुरूष बन गयें । उस महामानव को शत् शत् नमन ।
आज इण्टर कालेज का निजी विशाल भवन छायादार सुरम्य वातावरण में अवस्थित है । विद्यालय उत्तम शिक्षा एवं कुशल शिक्षकों, अनुशासन के साथ अपनी गरिमा स्थापित करने में सक्षम हो सका है । जिसके लिए अभिभावक भी धन्यवाद के पात्र हैं ।