॥ छात्रवृत्ति ॥
अनुसूचित जाति, अनु०जनजाति एवं पिछड़ी जाति व सामान्य वर्ग के निर्धन छात्रों को विभिन्न छात्रवृत्तियाँ एवं कन्याधन आदि सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रदान की जाती है। उनकी प्राप्ति हेतु वांछित प्रपत्र एवं बैंक में खाता होना अनिवार्य है एवं विद्यालय में 15 जुलाई तक प्रवेश भी अनिवार्य है, प्रवेश के साथ ही छात्रवृत्ति फार्म भी यथा निर्धारित तिथि में जमा कर दें । अन्यथा की स्थिति में फार्म अस्वीकार किया जा सकता है, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।
छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक (वांछित प्रपत्र)
1. पिछली कक्षा की अंकतालिका (प्रमाणित छायाप्रति)
2. आय प्रमाण पत्र
3. मूल, निवास प्रमाण पत्र
4. जाति प्रमाण पत्र
5. छात्र का ( घोषणा पत्र ) शपथ पत्र
6. अभिभावक घोषणा पत्र
7. कॉलेज का अनुबन्ध पत्र
8. ईमेल आई.डी.
उपरोक्त प्रमाण पत्रों के अभाव में या अपूर्ण फार्म जमा नही किये जा सकेंगे ।
-:
नोट:
:-
1. छात्रवृत्ति फार्म का वितरण अलग से होगा, अभ्यर्थी छात्रवृत्ति फार्म कार्यालय से
प्राप्त कर सकेंगे ।
2. पूर्ण रूप से पूरित फार्म कार्यालय से अनुमोदित करवाकर छात्र/छात्रा स्वयं
आनलाइन करवायेंगे।
